Manoj Kumar : मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया

Fri, Apr 04 , 2025, 02:26 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिग्गज फिल्म निर्माता, अभिनेता मनोज कुमार (Filmmaker, actor Manoj Kumar) के निधन (death) पर शोक जताया है।
श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में मनोज कुमार के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को साझा किया।
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार (Actor and filmmaker Manoj Kumar) जी के निधन से बहुत दुःख (very sad) हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। उन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। देशप्रेम उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups