धमतरी। जिला भाजपा कार्यालय में तीन अप्रैल को बैठक आयोजित हुई। जिसमें छह अप्रैल को भाजपा (BJP) का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल संविधान दिवस को संगठन पखवाड़े के रूप में मनाए जाने की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक प्रभारी एवं भाजपा के संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही (Jagannath Panigrahi) ने बताया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सतत जनता के बीच जाकर काम करती है। भले ही सभी चुनाव संपन्न हो गए हो पर संगठन की सक्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
भाजपा के बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले छह प्रमुख कार्यक्रमों में से सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पार्टी का स्थापना दिवस है। जो कि छह अप्रैल को मनाया जाता है। इसके साथ ही संविधान दिवस भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) की जन्म जयंती पर 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इन दोनों को मिलाकर संगठन द्वारा पूरे पखवाड़े भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की कार्ययोजना बनी है। छह और सात अप्रैल को भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में झंडा लगाएंगे। मंडल एवं जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। आठ एवं नौ अप्रैल को मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 13 अप्रैल को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर की मूर्ति स्थलों की सफाई, सजावट तथा दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
14 अप्रैल को सुबह आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 से 25 अप्रैल के बीच वृहत सामाजिक सम्मेलन जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसमें आंबेडकर के जीवन पर तथा आजादी के बाद देश के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम के संयोजक कविंद्र जैन को बनाया गया है तथा मंडल स्तर पर 3 सदस्यों की टोली बनाई गई है जो संपूर्ण कार्यक्रम की मानिटरिंग करेगी। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी तथा सभी मंडल के अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को संपन्न कराने प्रत्येक स्तर पर प्रभारी बनाकर कार्य विभाजन किया गया है। पूरे पखवाड़े भर भाजपा संगठन बूथ स्तर तक जाकर वृहत संपर्क अभियान चलायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 03 , 2025, 09:33 PM