भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8200 करोड़ रुपए से अधिक राशि का ऑरिजिनेटिंग राजस्व (originating revenue) अर्जित किया है। पमरे के भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) के प्रवक्ता ने बताया कि पमरे के तीनों रेल मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा के वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये। इसके चलते वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक पमरे ने लगभग 8201 करोड़ 97 लाख रुपए का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया। इसमें यात्री यातायात से 2424 करोड़ 33 लाख रुपए, माल यातायात से 5245 करोड़ 22 लाख रुपए, अन्य कोचिंग मद में 176 करोड़ 45 लाख रुपए तथा विविध आय यानि संड्री से 355 करोड 97 लाख रुपए का रेल राजस्व मिला है।
उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मॉनेटरिंग के चलते पमरे की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में वृद्धि हुई हैं। पमरे ने बीते वित्तीय वर्ष में पैसेंजर और संड्री राजस्व में अब तक की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यात्री यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाने, स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने, स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाने,यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। माल यातायात में भी विभिन्न उपायों को अपना कर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 03 , 2025, 01:55 PM