Bhadke took over as: भडके ने संभाला वडोदरा के मण्डल रेल प्रबंधक का कार्यभार

Wed, Apr 02 , 2025, 10:03 PM

Source : Uni India

वडोदरा। पश्चिम रेलवे में गुजरात के वडोदरा के मण्डल रेल प्रबंधक का कार्यभार वडोदरा राजू प्रभाकर भडके ने ग्रहण किया। मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि श्री भडके ने वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया। वह भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सर्विस (IRSE) के 1995 बेच के अधिकारी है। उन्होंने वडोदरा के यह कार्यभार निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक जीतेंद्र सिंह से ग्रहण किया। उन्होंने यहां नियुक्ति से पूर्व आप मुख्य अभियंता (Track Machine) पश्चिम रेलवे तथा उप मुख्य इंजीनियर (मध्य रेलवे), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), डायरेक्टर (प्रोजेक्ट व प्लानिंग) एमआरआईडीसी जैसे महत्वपूर्ण पदो पर कार्य किया है।

उनकी पहली नियुक्ति सहायक इंजीनियर के पद पर कुर्डुवाडी सोलापुर मंडल में हुई थी। श्री भडके ने पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अति महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उनके द्वारा पश्चिम रेलवे पर मुख्य अभियंता (ट्रैक मशीन) तथा मुख्य अभियंता (स्टेशन डेवलपमेंट) जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य करते हुए सकारात्मक विचारों के साथ नवाचार, प्रयोगवादिता तथा गुणवत्ता युक्त कार्यों के निष्पादन करने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (सिविल), एम-टेक (Water Resources Engineering) शिक्षा प्राप्त की है| कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू प्रभाकर भडके ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि जैसे ट्रेन संचालन में सुरक्षा, यात्रियों की सेवा, विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्यों, दोहरीकरण, विद्युतीकरण, ट्रैक नवीनीकरण तथा मंडल पर माल लदान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास आदि पर विशेष प्राथमिकता रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups