Today's history: हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू; भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई!

Tue, Apr 01 , 2025, 08:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1582: फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।

1793: जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसके कारण लगभग 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 20 बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।

1889: हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912: भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1924: एडोल्फ़ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल नौ महीने तक जेल में रहा।

1930: विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1935: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।

1969: तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973: भारत के जिम कार्बेट नैशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत।

1976: टेलिविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976: स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।

1977: भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन।

1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

2001: नीदरलैंड्स समलैंगिक विवाहों को अनुमति देने वाला पहला देश बना।

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

2010: राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups