Gangaur festival: भजनलाल, देवनानी, दिया कुमारी, गहलोत सहित कई नेताओं ने गणगौर पर्व की दी शुभकामनाएं

Mon, Mar 31 , 2025, 12:56 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma), विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी(Vasudev Devnani), उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) एवं डा प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) एवं वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने लोकपर्व गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने राजस्थान की सांस्कृतिक समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य के प्रतीक गणगौर के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता पार्वती और भगवान शिव की असीम कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद का संचार करे।

श्री देवनानी ने राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाने वाले "गणगौर" के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां, समृद्धि एवं सुस्वास्थ्य लेकर आएं। सुश्री दिया कुमारी ने पारिवारिक सौहार्द, प्रेम एवं आस्था के महापर्व गणगौर की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उल्लास एवं खुशहाली लेकर आये और आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो। इसी तरह डा बैरवा ने भी इस पर्व की शुभकामनाएं दी।

श्री गहलोत ने लोकपर्व गणगौर के सुअवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा " कामना करता हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में असीम आनंद और सम्पन्नता लेकर आए।" श्रीमती राजे ने कहा कि आस्था, स्नेह और विश्वास का प्रतीक गणगौर महोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में आनंद और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा अन्य कई नेताओं ने गणगौर पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups