Lieutenant Governor Eid Greetings: मनोज सिन्हा ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं!

Sun, Mar 30 , 2025, 11:12 PM

Source : Uni India

जम्मू।  केंद्रशासित जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा , “ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने आगे कहा , “ईद-उल-फितर रमजान (Eid-ul-Fitr Ramadan) के पवित्र महीने के दौरान उपवास, प्रार्थना और दान की अवधि के अंत का प्रतीक है और उत्सव, सर्वांगीण खुशी और एकजुटता का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एकता, करुणा और भाईचारे में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। ईद-उल-फितर इस वर्ष सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups