रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता ननकी राम कंवर (Nanki Ram Kanwar) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को पत्र लिखकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर इन्हे पार्टी के मुख्य पदो से दूर रखने की मांग की है। साथ ही पार्टी के लिए काफी लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम व मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदो पर नियुक्ति करने का भी अनुरोध किया है। कंवर ने कहा है कि सन् 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही उस समय विभिन्न निगम मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर कई लोगो की नियुक्यिां की गई। कई ऐसे निगम के मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्य रहे जिनके कार्यकलाप से भाजपा सरकार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा जिसका कुछ अंश 2018 में ऐसे नेताओं के कारण हमारी सरकार नहीं आई।
श्री कंवर ने कहा कि यहां इस बात की उल्लेख करना अति आवश्यक है तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय जिन कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को झूठे मामले में फंसाना व उन्हे अन्य तरीके से प्रताडित किया गया था, उन्हीं कर्मचारी व अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग उनके विरूद्ध हो रही शिकायत पर कार्यवाही पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हे मनचाही जगहो पर पदस्थ कराने के प्रयास में है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इन्हे पार्टी के मुख्य पदो से दूर रखना उचित होगा इसके साथ ही पार्टी के लिए काफी लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदो पर नियुक्ति करना उचित होगा।
भाजपा के आदिवासी नेता ने कहा कि इसलिए आपसे अनुरोध है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं जो कि काफी समय से पार्टी के लिए लगातार ईमानदारी पूर्वक काम करते आये है और जिन्हे आज तक किसी भी निगम, मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका नहीं मिल पाया है, उन्हें मेरे इस सुझाव पर विचार कर नये लोगों को मौका दिया जाना चाहिये। उस वक्त निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के गलत कार्यों के कारण 2018 में हमारी सरकार नहीं आई ऐसे लोगों को पुनः निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में फिर से मौका न दिया जाना उचित होगा। कंवर ने इस पत्र में यह भी कहा कि आज मैं भाजपा का सबसे वरिष्ठ सदस्य हूं। पहली बार जनता पार्टी की टिकिट पर 1977 में विधायक बना था। भाजपा का संस्थापक सदस्य हूं। भाजपा केडर बेस पार्टी है इसलिए जहां कुछ लोग मनमानी कर पार्टी की साख पर बट्टा लगाना चाहते जिसे रोकना आवश्यक है। नड्डा को पूर्व में लिखे गये इस पत्र की प्रति शुक्रवार को यहां जारी की गयी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 28 , 2025, 09:22 PM