protest: सीबीआई छापेमारी के विरोध में कांग्रेस का राजव्यापी पुतला दहन!

Thu, Mar 27 , 2025, 08:47 PM

Source : Uni India

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण केंद्रीय जांच ब्यूराे (CBI) की कार्रवाई के विरोध में पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र और राज्य की भाजपा-सरकारों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओंं के निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही करना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

आज रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में केंद्र और राज्य की भाजपा-सरकार का पुतला फूंका गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups