For a developed India: विकसित भारत के लिए संविधान के अनुकूल ही चलने की आवश्यकता-देवनानी

Wed, Mar 26 , 2025, 08:43 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने विकसित भारत के लिए संविधान (Constitution of India) के अनुकूल ही चलने की आवश्यकता बताते हुए कहा है कि भारत का संविधान सर्वोच्च है (Vikas Bharat Yuva Sansad) उसे कोई नहीं बदल सकता और न ही कोई समाप्त सकता है। देवनानी ने बुधवार को विकसित भारत युवा संसद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह हमारी शक्तियों का केन्द्र है और हमारे लोकतन्त्र के लिए पूजनीय है। इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है और विकसित भारत के लिए हमें संविधान के अनुकूल ही चलने की आवश्यकता है।

इससे पहले उन्होंने राजस्थान विधान सभा में बुधवार को केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के युवा को ही सच्चा भारत बताते हुए कहा है कि युवा के मजबूत कंधों पर राष्ट्र का भविष्य है। देवनानी ने कहा कि आज हमें सुनीता विलियम्स जैसी धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति की आवश्यकता है। हमें हमारे सांस्कृतिक और राष्ट्रीय आदर्शों में निष्ठा रखते हुए उनके मान-सम्मान और गौरव को बनाए रखने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत के प्रतीक महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी, छत्रपति महाराज सम्भाजी की गौरवगाथा को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सभी मिलकर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा, संवैधानिकता और अस्तित्व में विश्वास रखें। 150 करोड़ भारतीयों द्वारा चुनी गई सरकार भारत को विश्व में सर्वोच्च बनाने के लिए कार्य कर रही है। हमारी सोच, हमारी दृष्टि और हमारा दर्शन लोकतान्त्रिक है। लोकतन्त्र हमारे लिए सिर्फ राजनैतिक पद्धति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा भी है। देवनानी ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत को सुदृढ़ और विश्वगुरु के रूप में प्रतिस्थापित करना ही हम सभी का ध्येय होना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण, सामाजिक भेदभाव मिटाने, जातिवाद, क्षेत्रवाद को समाप्त करने, भ्रष्टाचार, बेईमानी को समाप्त करने में सभी को हर संभव योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभायें। देवनानी ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य है और कल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद और विधायक भी आप लोग ही है। उन्होंने कहा कि युवा क्षमताओं को एकीकृत करते हुए इस देश के निर्माण में योगदान दें और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में सदैव भागीदारी रखें। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः प्राणियों में सद्‌भावना हो, विश्व का कल्याण हो यही भावना लोकतंत्र की है जिसे भारत ने अपनाया है, यही हमारे लोकतान्त्रिक संस्कार हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा शक्ति को जागृत होना होगा, कमर कसनी होगी, एक आवाज उठानी होगी और इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ युवा को आगे बढ़ना होगा।

इस मौके नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश का हर कोना निराला है और हर कोने के लोगों में विविधता होने के बावजूद राष्ट्र प्रथम है जो हमारे लोकतंत्र की खासियत है। उन्होंने कहा कि युवा की राजनीति में भागीदारी जरूरी है। राजनीति विकास का आधार है। युवा सही दिशा में जायेगा तो देश तरक्की करके नई ऊंचाइयां छूयेगा। सही मायने में युवाओं को विकास पर मंथन करने की जरूरत है। राजस्थान ऐतिहासिक वीरों की भूमि है और यहां के युवा के रोम-रोम में वीरता समाई हुई है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप विकसित भारत युवा संसद का आयोजन वाकई जीवंत कार्यक्रम है। युवाओं में असीमित उर्जा होती है। युवा प्रतिभावान होता है। यह मंच युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने और अपनी भूमिका को निभाने का मौका प्रदान करता है। युवा राष्ट्र की आवाज को बुलंद करें और भारत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभायें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups