Change in timings: अहमदाबाद मंडल पर कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव

Wed, Mar 26 , 2025, 08:36 PM

Source : Uni India

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे (Western Railway) में गुजरात के अहमदाबाद मंडल पर कुछ स्पेशल ट्रेनों के आगमन प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालनीक कारणों से अहमदाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से चलने/गुजरने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल गांधीधाम से 28 मार्च से 1740 बजे के स्थान पर 1825 बजे प्रस्थान करेगी तथा आगमन/प्रस्थान का समय भचाउ स्टेशन पर 1855/1857 बजे, सामाख्याली स्टेशन पर 1910/1912 बजे, ध्रांगध्रा स्टेशन पर 2033/2035 बजे तथा अहमदाबाद स्टेशन पर 2305/2315 बजे रहेगा। इस ट्रेन का अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान का समय यथावत रहेगा।

ट्रेन संख्या 09004 दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (Mumbai Central Special train) का 26 मार्च से साबरमती स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 0510/.0515 बजे के स्थान पर 0455/0500 बजे रहेगा। 27 मार्च से ट्रेन संख्या 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 0600/0620 के स्थान पर 0610/0620 बजे रहेगा। 27 मार्च से ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 2105/2125 बजे के स्थान पर 2055/2105 बजे रहेगा। 27 मार्च से ट्रेन संख्या 09036 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का साबरमती स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 0050/0055 बजे के स्थान पर 0030/0035 बजे रहेगा।

ट्रेन संख्या 04713 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का 27 मार्च से आगमन/प्रस्थान का समय भीलड़ी स्टेशन पर 0135/0140 बजे के स्थान पर 0330/0335 बजे, महेसाणा स्टेशन पर 0327/0329 बजे के स्थान पर 0450/0452 बजे, साबरमती स्टेशन पर 0607/0610 बजे के स्थान पर 0555/0557 बजे रहेगा। 29 मार्च से ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का आगमन/प्रस्थान का समय पालनपुर स्टेशन पर 1810/1812 बजे के स्थान पर 2100/2102 बजे, महेसाणा 1945/1947 बजे के स्थान पर 2150/2152 बजे तथा साबरमती 2123/2125 बजे के स्थान पर 2245/2247 बजे रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups