Congress Shah Notice: कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया!

Wed, Mar 26 , 2025, 06:58 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी पर आक्षेप लगाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

 जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह नोटिस बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड को राज्यसभा के कामकाज और प्रक्रिया के नियम 188 के तहत भेजा। उन्होंने नोटिस में कहा है कि  शाह ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा , “ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष कांग्रेस के शासन में बना और पी एम केयर्स नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जी के शासन में बना। कांग्रेस के शासन में एक परिवार का ही नियंत्रण होता था मान्यवर। इसके अंदर कांग्रेस के अध्यक्ष सदस्य होते थे मान्यवर। कांग्रेस के अध्यक्ष सरकारी फंड में , क्या जवाब दोगे देश की जनता को। ”

उन्होने कहा कि भले ही गृह मंत्री ने श्रीमती गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके द्वारा दी गयी जानकारी श्रीमती गांधी और राष्ट्रीय प्रधानमंत्री राहत कोष का संदर्भ पेश करती है। उन्होंने कहा कि यह विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का मामला है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी पर लगाये गये निराधार आरोपों से उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने मांग की कि इसे ध्यान में रखते हुए श्री शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के मामले में कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups