जयपुर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड (Gorakhpur-Gonda rail section) के बस्ती-गोविंदनगर स्टेशनों (Basti-Govindnagar stations) के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉट इन्टरलॉकिंग कार्य (not interlocking work) ब्लॉक लिया जा रहा है। इसलिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेंगी।
गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 29 मार्च को बठिंडा से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग गोंडा जं.-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा जं.-बढनी-गोरखपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मनकापुर जं., बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19409, साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 29 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा मार्ग में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 24 , 2025, 01:02 PM