MNREGA scam case: मनरेगा घोटाले का मास्टरमाइण्ड गिरफ्तार! सरपंच की तलाश जारी

Mon, Mar 24 , 2025, 11:56 AM

Source : Uni India

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले मेहगांव अनुभाग के पचेरा ग्राम पंचायत में कथित मनरेगा घोटाले मामले (MNREGA scam case) में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पूरे घोटाले का मास्टरमाइण्ड (mastermind of scam) है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी इस मामले में पुलिस पचेरा पंचायत के सरपंच की तलाश कर रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड लिया है। सरपंच की तलाश जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ किए जाने पर अन्य कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

पंचायत चुनाव (Panchayat elections) में सरपंच मायाराम जाटव को चुना गया था। मायाराम जाटव गांव के ही रामलखन त्यागी के यहां नौकरी करता था। इस पंचायत का पूरा कम रामलखन त्यागी और सचिव गिर्राज वैश्य मिलकर चला रहे थे। सरपंच मायाराम सचिव गिर्राज और रामलखन त्यागी ने गांव में मनरेगा के जॉब कार्ड बनवाए। इस घोटाले का मास्टर माइंड रामलखन त्यागी था। यहां मजदूरों से काम न करवा के जेसीबी मशीन से करीब साढ़े तीन लाख से ज्यादा का काम कराया। 

इसके अलावा गांव के कन्हैयालाल ने अपने खेत में तालाब बनाए जाने का आवेदन किया था। इस पर तीनों ने मिलकर खेत तैयार न कराकर फर्जी तरीके से राशि निकाल ली। इस बात की जानकारी जनपद पंचायत कार्यालय मेहगांव के अधिकारियों को लगी। पंचायत विभाग को जांच में सरपंच, सचिव व गांव के एक व्यक्ति ने मिलकर लाखों का गबन किया पाया गया। इस पर मेहगांव थाने में पंचायत की ओर से पिछले महीने में एफआईआर दर्ज किए जाने का आवेदन आया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल सचिव ​गिर्राज वैश्य को पकड़ते हुए जेल भे​ज दिया था। इस मामले में कल दूसरे आरोपी रामलाखन त्यागी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस रामलखन त्यागी से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups