IPL Lead Chennai Mumbai: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का लक्ष्य!

Sun, Mar 23 , 2025, 10:24 PM

Source : Uni India

चेन्नई। तिलक वर्मा (31), सूर्यकुमार यादव (29) और दीपक चाहर (नाबाद 28) रनों की शानदार पारियों के दम मुंबई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया!

आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Rituraj Gaikwad) ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद रायन रिकलटन (13) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने आउट किया। पांचवें ओवर में आर अश्विन ने विल जैक्स (11) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

 दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आउट इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (29) रन बनाये। रॉबिन मिन्ज (तीन) रन बनाकर आउट हुये। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर ने तिलक वर्मा को पगबाधा आउट किया। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाये। नमन धीर (17), मिचेल सैंटनर (11) और ट्रेंट बोल्ट (एक) रन बनाकर आउट हुये। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में दो चौको और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 28) रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिये। नेथन एलिस और रवि अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups