Patwari recruitment case: पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना हर्षवर्धन को राज्यसेवा से किया बर्खास्त

Sat, Mar 22 , 2025, 12:10 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान सरकार (Rajasthan government) ने पटवारी भर्ती मामले (Patwari recruitment case) में दौसा के सरगना एवं पटवारी हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त कर दिया है। दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार (Dausa Collector Devendra Kumar) ने इस मामले में पटवारी हर्षवर्धन को बर्खास्त किया। एसओजी-एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक वी के सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त एवं सेवा से पृथक किया जा चुका है। श्री सिंह ने बताया कि शेष 189 राज्यकर्मियों के विरूद्ध विभागीय जांच प्रक्रिया प्रक्रियाधीन हैं।

राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का असर दिखने लगा है और पेपर लीक मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है और पेपर लीक मामलों में लिप्त राज्यकर्मियों को बर्खास्त कर सख्त संदेश दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में एसआईटी ने नेपाल बॉर्डर से किया था। इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त बर्खास्त किया था। सरिता ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर उत्तीर्ण की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups