ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक बनी कम दबाव वाली रेखा!

Thu, Mar 20 , 2025, 06:45 PM

Source : Uni India

अमरावती। ओडिशा के मध्य भागों से दक्षिण विदर्भ तक पूरे दक्षिण छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर कम दवाब वाली द्रोणिका बनी है।मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने गुरुवार को यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट मेंकहा कि 22 से 24 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

 अगले पांच दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 22 से 24 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान और 25 तथा 26 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को रायलसीमा के अनंतपुर में सबसे अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups