Leopard Farmer: तेंदुए के भय से खेतों में जाने से खतरा रहे हैं किसान!

Wed, Mar 19 , 2025, 10:41 PM

Source : Uni India

भरतपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के भय से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए (Leopard ) की इस क्षेत्र में लगातार गतिविधि से किसानों में दहशत फैल गयी है। जंगल से निकल कर खेतों की ओर आ रहे तेंदुए की वजह से रात में किसानों का खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है। भेडोला गांव के पास मंगलवार देर रात तेंदुए को खेतों में जाते हुए देखकर किसानों ने मोबाइल के कैमरे में फोटो लेकर वन विभाग (forest department) को भेजी।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वन विभाग ने बुधवार को मौके पर वनरक्षकों का रवाना करके इसकी तलाश शुरू कराई है। कुछ दिन पहले चौथ का बरवाड़ा कस्बे के पास रेलवे लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के बीच तेंदुए को देखकर भगदड़ मच गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups