Rape: रायगढ़ में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार!

Wed, Mar 19 , 2025, 10:47 PM

Source : Uni India

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में पुलिस ने कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पावभाजी दुकान में काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची को आइसक्रीम का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता के परिजनों की शिकात पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस द्वार दर्ज किये गये रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 23 वर्षीय आरोपी ने उसे आइसक्रीम दिलाने का झांसा दिया और 20 रुपये देकर अपने साथ दुकान ले गया। इसके बाद वह मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां कथित तौर पर उसने दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत देखकर माता-पिता तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4-सीएचएल , 65(2)-बीएनएस और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups