Bill Gates met Jap Nadda: बिल गेट्स ने भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री नड्डा से की मुलाकात

Wed, Mar 19 , 2025, 02:05 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण रसायन एवं ऊर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Chemicals and Fertilizers Minister Jagat Prakash Nadda) से मुलाकात की। नड्डा ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में हुई इस मुलाकात में गेट्स फाउंडेशन के साथ साझीदारी में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता के क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की सराहना की।

गेट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना की और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने निदान और दवाओं की लागत को कम करने, दुनिया भर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सक्षम करने में भारत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष साझीदारी को जारी रखने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के ज्ञापन को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups