जयपुर: राजस्थान में राज्य के 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में एक आदेश जारी करके चयनित 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के मनोबल वृद्धि के लिए महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
साहू ने बताया कि इस सम्बंध में खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार की दिशा में किए गए विशिष्ट प्रयास के क्षेत्र और अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों पर चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिये ‘डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-भूमिका’ के लिए चुना गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें नौ आईपीएस सहित 44 को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार के क्षेत्र में और 12 आईपीएस सहित 55 को अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में चुना गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 19 , 2025, 07:44 AM