Trump nominates airline: ट्रम्प ने एयरलाइन के कार्यकारी अधिकारी को संघीय विमानन एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया

Tue, Mar 18 , 2025, 01:09 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सोमवार को रिपब्लिक एयरवेज के कार्यकारी अधिकारी ब्रायन बेडफोर्ड (Brian Bedford) को ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर के बाद संघीय विमानन प्रशासन (FAA) का नेतृत्व करने के लिए नामित करने की घोषणा की। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा, “ब्रायन विमानन और कार्यकारी नेतृत्व में तीन दशकों से अधिक का अनुभव लेकर इस महत्वपूर्ण पद पर आए हैं।”

इस पद के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता है। यदि पुष्टि हो जाती है, तो वह हवाई यातायात नियंत्रकों की कमी और संघीय कर्मचारियों की चल रही भारी छंटनी जैसी प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए संघीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। एफएए ने शुक्रवार को कहा कि वह रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास गैर-आवश्यक हेलीकॉप्टर संचालन पर स्थायी प्रतिबंध लगा रहा है और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की सिफारिशों के बाद हेलीकॉप्टर और यात्री जेट मिश्रित यातायात को समाप्त कर रहा है। उल्लेखनीय है कि संघीय एजेंसी के नवीनतम नियम 29 जनवरी को हवाई अड्डे के निकट ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री जेट के बीच हुई घातक टक्कर के एक महीने बाद आए हैं, जिसमें 67 लोग मारे गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत
गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग मामले के बाद राज्यसभा में खलबली! उठी 45 दिन का बुजुर्ग देखभाल और बाल देखभाल अवकाश सुविधा देने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups