US jets bomb power plants: अमेरिकी विमानों ने उत्तरी यमन में विद्युत संयंत्रों पर की बमबारी!

Sun, Mar 16 , 2025, 10:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दोहा: अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत के धाहयान शहर में एक विद्युत संयंत्र पर हमला किया, जिसके कारण शहर और उसके उपनगरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह जानकारी यमनी टीवी चैनल अल-मसीरा ने दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिकी सेना को शिया सैन्य-राजनीतिक आंदोलन अंसार अल्लाह (हूती) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आदेश दिए जाने के बाद, अमेरिका ने रविवार रात यमन में हवाई हमला शुरू किया, जिसमें राजधानी सना भी शामिल है। अंसार अल्लाह (हूती) को अमेरिका ने हाल ही में एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है और यह संगठन उत्तरी यमन पर शासन करता है।

इस सप्ताह के आरंभ में, हूती विद्रोहियों ने घोषणा किया था कि वे लाल सागर और अरब सागर में इजरायली जहाजों पर फिर से हमल शुरू करेंगे क्योंकि इजरायल ने गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति पर मार्च के आरंभ में रोक लगा दी है, ताकि बंधकों को रिहा करने के लिए फिलिस्तीनी आंदोलन हमास पर दबाव बनाया जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups