International: महू में दो पक्षों में संघर्ष के चलते पुलिस ने संभाला मोर्चा!

Mon, Mar 10 , 2025, 07:27 AM

Source : Uni India

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में आज रात भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी में विजय के बाद निकाले जा रहे जुलूस पर कथित तौर पर पथराव के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते संघर्ष की स्थिति बन गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस सक्रिय हुयी और दोनों पक्षों को नियंत्रित करने के लिए बलप्रयोग के साथ ही सख्ती बरतना पड़ी। देर रात स्थिति को नियंत्रित किया गया और नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि दुबई में हुए क्रिकेट मैच के फायनल में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद महू लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आयी। भीड़ जुलूस की शक्ल में नगर में चल रही थी, तभी कथित तौर पर एक धार्मिक स्थल के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। भीड़ ने कुछ दुकानों में आग लगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए अश्रुगैस का उपयोग किए जाने की सूचना भी है, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी। इस घटना के कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस की प्राथमिकता नगर में शांति बहाल करना है। पथराव या संघर्ष में घायल आदि लोगों के बारे में विवरण तत्काल नहीं मिल सका।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups