Rekha Samvad : रेखा गुप्ता ने भंवर सिंह कैंप, नेपाली कैंप के लोगों के साथ किया संवाद!

Sun, Mar 09 , 2025, 09:36 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को विकसित दिल्ली बजट पर राजधानी के लोगों के सुझाव और अपेक्षाओं की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आरकेपुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप (Bhanwar Singh Camp) और नेपाली कैंप में रहने वाले महिलायों और लोगों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने साथ ही इलाके में चल रहे नशे के कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए और स्थानीय समस्या जैसे की पानी की उपलब्धता , नाली की सफाई, सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियो को तुरंत समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा (MLA Anil Sharma) भी मौजूद रहे। साथ ही बस्ती की महिलाओं ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद भी दिया।

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि विकसित दिल्ली बजट का प्रारूप तैयार करने के लिए सरकार राजधानी के सभी वर्गों के साथ संवाद कर रही है और आज इसी श्रृंखला में हमने आर के पुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप के महिलायों और लोगो के साथ संवाद किया। सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में हर नागरिक की सभी मूलभूत जरूरते पूरी हो , इसके लिए सरकार दिल्ली के छोटे से छोटे इलाको में जाकर लोगों के साथ संवाद कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों के साथ संवाद के दौरान बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने इलाके में शौचालय बंद होने और नशे की समस्या के बारे में अवगत कराया है। इसको लेकर हमने स्थानीय पुलिस और अधिकारी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही नशे का कारोबार को पूरी तरीके से बंद करने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के साथ भी जल्द ही बैठक भी की जाएगी।

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि संवाद के दौरान स्थानीय समस्या जैसे की पानी की उपलब्धता, नाली की सफाई , सड़क की मरम्मत जैसी समस्याए भी सामने आई। इस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए सभी अधिकारियो को निर्देश दिए गए है। सरकार हमारे संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरी तत्परता और ईमानदारी से पूरा करेगी। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों का साथ उनकी समस्याओ पर चर्चा कर उनके जीवनस्तर में सुधार लाना और बजट को उन सभी वर्गों की जरूरतों के मुताबिक बनाना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups