Women Doctors Conference: गुजरात महिला डॉक्टर सम्मेलन अहमदाबाद में आयोजित!

Sun, Mar 09 , 2025, 09:29 PM

Source : Uni India

अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) के उपलक्ष्य में रविवार को अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में गुजरात राज्य महिला डॉक्टर सम्मेलन (Women Doctors Conference) का ‘महिलाओं का सशक्तीकरण, प्रेरक परिवर्तन’ विषय पर आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में अहमदाबाद शहर की महापौर प्रतिभाबेन जैन और आईएएस जंयति रवि (सचिव ऑरोविले फाउंडेशन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। जबकि सीआईडी ​​क्राइम की डीआईजी परीक्षिता राठौड़ और सेवा की उपाध्यक्ष हीना दवे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस एक दिवसीय सम्मेलन में पूरे गुजरात से 400 से अधिक महिला डॉक्टरों ने भाग लिया।

एक दिवसीय गुजरात राज्य महिला डॉक्टर सम्मेलन में मेडिकल प्रैक्टिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर प्रो. पराग रुघानी व्याख्यान दिया, स्वस्थ महिला-स्वस्थ विश्व विषय पर डॉ. तीवन मारवाह (Dr. Teevan Marwah) ने चर्चा की। दीर्घकालिक खुशी की खोज विषय पर पद्मश्री सुधीर शाहने महिलाओ के उपयोगी बहुत अच्छी जानकारी दी। नमस्कार, बुद्धिमान महिलाओं! इस खतरनाक डिजिटल दुनिया में कैसे सुरक्षित रहें, उक्त विषय पर डॉ. यतिन मेहता ने अपना वक्तव्य दिया । कार्यक्रम के अंत में स्टैंड-अप कॉमेडियन स्मित पंड्या द्वारा एक हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए सम्मेलन की अध्यक्षा डॉ. मोना देसाई ने बताया कि ‘महिलाओं का सशक्तीकरण, प्रेरक परिवर्त’ विषय पर एक दिवसीय गुजरात राज्य महिला डॉक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक रिश्तों में समस्याओं के कारण महिलाएं काफी मानसिक तनाव में देखी जाती हैं, तथा आज की डिजिटल दुनिया में मोबाइल की लत और डिजिटल धोखाधड़ी से कैसे सुरक्षित रहें, इसके अलावा वर्तमान समय में कामकाजी महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह देखी जाती हैं। गुजरात राज्य महिला डॉक्टर सम्मेलन में महिलाओं को परेशान करने वाली विभिन्न समस्याओं से निपटने के तरीकों पर विशेषज्ञों द्वारा भाषण दिए गए, जो कार्यरत महिला डॉक्टरों को प्रेरित करेंगे और उन्हें अपने जीवन में बदलाव लाने में सक्षम बनाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups