जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में दलित गर्भवती महिला के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा मासूम बच्चे के सामने दुष्कर्म (Rape) की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जल्द से जल्द से सजा दिलानी चाहिए।
श्री गहलोत ने रविवार को अपने बयान में कहा कि महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह घटना राजस्थान में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति बताती है। उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक है कि महिला दिवस के अवसर पर जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार आईफा अवॉर्ड्स की चकाचौंध एवं मनोरंजन में व्यस्त थी।
तभी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक दलित गर्भवती महिला के साथ एक पुलिसकर्मी ने तीन साल के बच्चे के सामने दुष्कर्म किया। आईफा का अपना महत्व है पर आमजन की सुरक्षा के साथ ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आमोद-प्रमोद के कार्यक्रमों में जुटी हुई भाजपा सरकार के शासन में रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। राज्य सरकार को इस आरोपी कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त करना चाहिए एवं इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जल्द से जल्द से सजा दिलवानी चाहिए। इस केस को एक नजीर बनाना चाहिए जिससे पुलिस द्वारा किए जाने वाले ऐसे अत्याचारों को रोका जा सके।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 09 , 2025, 09:25 PM