बोकारो। झारखंड (Jharkhand) में बोकारो जिले (Bokaro district) के बोकारो मुख्यालय सेक्टर 12 में बर्ड फ्लू एच5एन1 (Bird Flu H5N1) की पुष्टि हुई है। बोकारो के उपायुक्त विजया जाघव के निर्देश पर जिला पशुपालन विभाग बोकारो ने बोकारो के संक्रमित 10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में एहतियात पर मुर्गियों एवं अंडों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस पर रोकथाम के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित की है। यह रिस्पॉन्स टीम हर क्षेत्र में सैंपल कलेक्ट करेगी। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज मनी ने बताया कि बोकारो में एच5एन1 ब्लडफ्लू पाया गया है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट उत्पाद एवं मुर्गी-अंडा की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके परिवहन पर भी अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 09 , 2025, 03:42 PM