Dhankhar : धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Sun, Mar 09 , 2025, 03:29 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली,09 मार्च (वार्ता)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) की तबीयत (health) रविवार को अचानक बिगड़ गई।
आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स )में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
श्री मोदी ने कहा,“एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
श्री धनखड़(73) को तड़के करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। श्री धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups