Arrested : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, Mar 09 , 2025, 12:31 PM

Source : Uni India

भिंड। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind district) के मेहगांव (Mehgaon) में पांच वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म (rape of a girl child) का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी समारोह के दौरान बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर की रहने वाली एक महिला 28 फरवरी को अपने पति और बच्ची के साथ अपने मायके आई थी। तीन मार्च की रात भिंड जिले के मेहगांव में भाई की शादी थी, जहां परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। शादी वाली रात को महिला की पांच वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गयी। परिजनों ने पूरी रात उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति बच्ची को घर के बाहर छोड़ गया है। जब माता-पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि एक व्यक्ति उसे गार्डन से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची की हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवार ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। मासूम बालिका की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups