Israeli woman Rape : कर्नाटक में इजरायली महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Sun, Mar 09 , 2025, 11:28 AM

Source : Uni India

हम्पी। कर्नाटक पुलिस (karnataka police) ने हम्पी (Hampi) में सनापुर झील (Sanapur Lake) के पास एक 27 वर्षीय इजरायली (Israeli) पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म (rape) मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।
कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने कहा, "तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"
इस भयावह घटना ने कर्नाटक के प्रसिद्ध विरासत शहर हम्पी में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। यह हमला गुरुवार देर रात को हुआ जब इजरायली पर्यटक ओडिशा के बिबाश और दो अन्य पुरुष पर्यटकों के साथ गंगावती तालुक के सनापुर में एक झील के पास तारों को निहार रहा था।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने पेट्रोल और 100 रुपये मांगने के बहाने पर्यटकों से संपर्क किया और जल्द ही हिंसक हो गए। उन्होंने पुरुष पर्यटकों को पकड़ लिया और तुंगभद्रा नहर में धकेल दिया और फिर इजरायली महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। जबकि दो पुरुष पर्यटक अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज भागने में सफल रहे और अधिकारियों को सूचित किया। जबकि तीसरा लापता पयर्टक बिबाश का बाद में नहर से शव बरामद किया गया।
कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक समाचार रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, "कोप्पल जिले की दो महिलाओं, एक विदेशी नागरिक और एक होमस्टे मालिक के साथ हुए भयानक दुष्कर्म के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जो कथित तौर पर तुंगभद्रा नहर के पास हैं।
उन्होंने कहा "अपराधी अब दंड से बचकर, परिणामों से बेखौफ होकर काम कर रहे हैं यहाँ तक कि हम्पी उत्सव के तुरंत बाद भी यह एक ऐसा त्योहार है जो विजयनगर साम्राज्य की भव्य विरासत का सम्मान करता है। राज्य के गौरवशाली अतीत और इसकी वर्तमान अराजकता के बीच का अंतर वास्तव में निराशाजनक है।"
पुलिस अधीक्षक अरसिद्दी ने पुष्टि की कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें सामूहिक दुष्कर्म , डकैती और हत्या का प्रयास शामिल है। बचे हुए लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने शेष संदिग्ध को पकड़ने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस घटना ने कर्नाटक के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर सख्त कानून प्रवर्तन और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups