विदेश मंत्री जयशंकर ने बेलफास्ट, मैनचेस्टर में भारतीय वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन किया

Sun, Mar 09 , 2025, 11:04 AM

Source : Uni India

लंदन/नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने बेलफास्ट और मैनचेस्टर (Belfast and Manchester) में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन किया है और ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर (British Deputy Prime Minister Angela Rayner) के साथ बैठक की।
श्री एस जयशंकर ब्रिटेन की यात्रा पर है।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा 'आज मैनचेस्टर में उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर से मिलकर अच्छा लगा। 'उनका प्रोत्साहन हमारे वाणिज्य दूतावास की स्थापना में योगदान रहा है।
उन्होंने कहा 'भारत-ग्रेट ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के हमारे प्रयासों पर भी चर्चा की।”
श्री जयशंकर ने मैनचेस्टर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन पर पोस्ट किया 'ब्रिटेन में मैनचेस्टर में हमारे चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा 'हमारे साथ शामिल होने के लिए उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर, मंत्री कैथरीन वेस्ट1, उप महापौर पॉल डेनेट और सांसद नवपी मिश्रा का धन्यवाद। 'यह कदम मैनचेस्टर में हमारे समुदाय और भारत के मित्रों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करता है।
विदेश मंत्री ने कहा 'मुझे विश्वास है कि ब्रिटेन में हमारी मौजूदगी में यह नवीनतम वृद्धि लोगों के बीच आपसी, सांस्कृतिक, व्यापार और निश्चित रूप से क्रिकेट संबंधों को मजबूत करेगी।'
उन्होंने एक दिन पहले बेलफास्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups