यादव आज लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे राशि

Sat, Mar 08 , 2025, 12:32 PM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) आज महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह 11 बजे स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (Kushabhau Thackeray Auditorium) में आयोजित इस समारोह में शामिल होंगे। यहां से वे लाड़ली बहना योजना की राशि का सिंगल क्लिक से हस्तांतरण करेंगे। इस स्व सहायता समूह सम्मेलन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्ज्वला योजना श्रेणी की लाड़ली बहना हितग्राहियों को अनुदान राशि का वितरण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के हित और समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। दोपहर को वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम सहेली विकास खंड केसला जिला नर्मदापुरम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन (500 जोड़ों के) में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। शाम को वे खेल प्रोत्साहन पुरुस्कार -2025 एवं मध्यप्रदेश के उभरते अंडर -19 स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups