Bio-Medical: सिरसा ने बायो-मेडिकल कचरा प्रबंधन कार्यशाला का किया उद्घाटन

Fri, Mar 07 , 2025, 08:14 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली।  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने शुक्रवार को बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन (Bio-Medical Waste Management) जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया।

श्री सिरसा ने स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा जिम्मेदार तरीके से कचरे के निपटान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा,“बायो-मेडिकल वेस्ट का सही प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। सरकार इस दिशा में अस्पतालों का पूरा सहयोग कर रही है, और इस तरह की कार्यशालाएँ उन्हें जिम्मेदारी से कचरे के निपटान की प्रक्रिया अपनाने के लिए मार्गदर्शन देंगी।”

उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से बायो-मेडिकल कचरे के उचित छंटाई, संग्रहण और निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि स्वास्थ्यकर्मियों और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके।

श्री सिरसा ने कहा,“स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए सभी स्रोतों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना आवश्यक है। सरकार, स्वास्थ्य संस्थान और आम नागरिक-सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा। सख्त नियमों का पालन और सामूहिक प्रयासों से ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।”

यह कार्यशाला दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और सेंटर फॉर ऑक्यूपेशनल एंड एनवायरनमेंटल हेल्थ (COEH) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में हुई इस कार्यशाला में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन से जुड़े नियमों की जानकारी देना, उचित तरीके से निस्तारण को बढ़ावा देना और अस्पतालों को प्रभावी वेस्ट प्रबंधन नीतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटान से जुड़े दिशानिर्देशों, महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं और सरकार द्वारा लागू नियमों पर चर्चा की गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups