जयपुर। राजस्थान के भू-जल मंत्री कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त करते हुए कहा कि भू-जल विभाग के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग में रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जा रही है और यहां पुरानी हो चुकी भू-जल वेधन मशीनों की मरम्मत कराकर इनका समुचित संचालन सुनिश्चित किया जायेगा।
कन्हैयालाल प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भू-जल विभाग ड्रिलिंग कार्य के अतिरिक्त प्रदेश के भू-जल संसाधनों का आंकलन, संरक्षण और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करता है, इसलिए विभाग को समायोजन करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि भू-जल विभाग द्वारा प्रदेश में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं राज्य सरकार के पेयजल स्रोतों एवं विभिन्न पुनर्भरण संरचनाओं का संचयन, भू-जल संसाधनों का रासायनिक विश्लेषण एवं सर्वेक्षण, भू-जल स्तर में परिवर्तन का मापन, कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण जैसे आदि कार्य किये जाते है।
इससे पहले विधायक अंशुमान सिंह भाटी (Anshuman Singh Bhati) के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में भू-जल मंत्री ने बताया कि जोधपुर एवं बीकानेर संभाग मे भू-जल वेधन के लिए रोटरी वेधन इकाई तथा डीटीएच वेधन इकाई के लिए क्रमश: 125 मीटर तथा 500 मीटर वेधन का प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित है। प्रत्येक रोटरी वेधन इकाई के समुचित संचालन के लिए विभागीय नॉमर्स के अनुसार 13 कर्मचारियों की आवश्यकता रहती है। मीडियम तथा लो ड्यूटी डीटीएच वेधन इकाईयों हेतु विभागीय नॉमर्स 8 कर्मचारियों का हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर एवं बीकानेर संभाग की वेधन इकाईयों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या कम है। भूजल विभाग की ड्रिलिंग विंग के सुदृढ़ीकरण हेतु जलदाय विभाग की ड्रिलिंग विंग का समायोजन भूजल विभाग में किया गया है। उन्होंने इनका विवरण सदन के पटल पर रखा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 07 , 2025, 07:20 PM