सिरोही। राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड (Abu Road of Sirohi district) में गुरुवार सुबह कार और ट्रेलर के टकरा (Car and trailer collision) जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गयी। माउंटआबू के पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम (Mount Abu Deputy Superintendent of Police Gomaram) ने बताया कि सभी मृतक जालोर जिले के रहने वाले थे। ये लोग गुजरात के अमदाबाद से जालोर आ रहे थे कि उनकी कार किवरली के पास आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक महिला एवं दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल महिला को आबूरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 06 , 2025, 11:59 AM