विद्या भारती के प्रशिक्षण शिविर का भागवत ने किया उद्घाटन

Tue, Mar 04 , 2025, 12:04 PM

Source : Uni India

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (VBABSS) के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (Five-day training camp) का औपचारिक उद्घाटन किया। यह शिविर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, संघ और विद्या भारती के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके पहले कल इस प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर तीन प्रदर्शनियां लगाईं गईं। तीन विशेष प्रदर्शनियों संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियाँ और शिशु वाटिका का राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने उद्घाटन किया। संस्कृति प्रदर्शनी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है। 

डिजिटल उपलब्धियाँ प्रदर्शनी में विद्या भारती द्वारा वर्ष भर बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियाँ व अन्य सामाजिक सरोकार एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। शिशु वाटिका प्रदर्शनी में विद्या भारती की शिशु शिक्षा की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं के माध्यम से शिशु को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की अवधारणा को प्रदर्शित करती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups