अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला में भारत-बंगलादेश सीमा (India-Bangladesh border) पर शुक्रवार रात हुई हिंसक झड़प (violent clash) में एक बंगलादेशी तस्कर (Bangladeshi smuggler) मारा गया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसएफ ने शनिवार को दावा किया कि कल शाम करीब 07:30 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 20-25 बंगलादेशी तस्करों के एक समूह ने चीनी की तस्करी करने के इरादे से सोनामुरा सीमा (Sonamura border) के अंदर घुसने का प्रयास किया।
इस दौरान उन्होंने बीएसएफ गश्ती दल पर पत्थरों से हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। तभी जवानों ने आत्मरक्षा के लिए एक तस्कर पर गोली चलाई, जिसमें बंगलादेश के कोमिला जिले के पुटिया गांव का निवासी अलामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिशालगढ़ उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सभी औपचारिकताओं कार्यवाही के बाद, बीएसएफ आज व्यक्ति के परिवार को उसका शव सौंप देगी। कथित तौर पर, घटना के बाद, सभी बंगलादेशी बदमाश बॉर्डर गार्ड ऑफ बंगलादेशी (बीजीबी) की मौजूदगी में अपने देश भाग गए। इस घटना से सीमा पर तनाव फैल गया और शांति बनाए रखने के लिए बीएसएफ ने अतिरिक्त तैनाती की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 01 , 2025, 12:33 PM