Today's history: आज के ही दिन महात्मा गांधी ने रॉलट ऐक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की!

Sat, Mar 01 , 2025, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1640: ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र बनाने की इजाजत मिली।

1775: ब्रिटेन और नाना फड़नवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।

1872: पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा मिला।

1919: महात्मा गांधी ने रॉलट ऐक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की।

1923: ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया

1944: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म।

1951: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार का जन्‍म।

1953: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन का जन्म।

1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया।

1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया।

1968: भारतीय क्रिकेटर सलील अंकोला का जन्म।

1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।

1973: फिलिस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सेप्टेंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा किया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।

1983: भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का जन्‍म।

1994: फिल्म निदेशक और निर्माता मनमोहन देसाई का निधन।

1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म।

1998: नौवीं पंचवर्षीय योजना का मसौदा जारी किया गया।

2003: पाकिस्तान में अल कायदा का शीर्ष सदस्य खालिद शेख मोहम्मद गिरफ्तार, जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।

2004: रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ्रेदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2007: अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के पहले बिशप बने।

2008: देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई ने न्यूयॉर्क में अपनी ब्रांच खोली।

2010: फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आए तूफान और बारिश से 22 लोगों की मौत।

2011: चीन के जियानासू प्रांत में 700 वर्ष पूरानी ममी का मकबरा मिला।

2013: मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत।

2014: चीन के कुनमिंग स्टेशन में सशस्त्र हमलावरों ने 29 लोगों की हत्या की।

2019 भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी अभिनंदन पाकिस्तान से लौटे, उन्होंने एफ-16 फाइटर प्लेन मार गिराया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups