मुंबई: दिग्गज पटकथा लेखक जावेद अख्तर(Javed Akhtar) और अभिनेता से मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बनीं कंगना रनौत|(Kangana Ranaut) ने शुक्रवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत के समक्ष एक दूसरे के खिलाफ दायर मानहानि के मामलों में समझौता कर लिया।
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2020 में एक दूसरे के खिलाफ दायर किए गए दो मामलों का निपटारा कर दिया। अपने वकीलों के साथ, अख्तर और रनौत स्थानीय अदालत के समक्ष पेश हुए और मामलों को सुलझाने के लिए अपनी सहमति प्रस्तुत की, जिस पर अदालत ने सहमति व्यक्त की और उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया।
समझौते के बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा “ आज जावेद जी और मैंने मध्यस्थता के माध्यम से अपने कानूनी मामले (मानहानि मामले) को सुलझा लिया है। जावेद जी बहुत दयालु हैं। उन्होंने मेरी अगली निर्देशित फिल्म के लिए गीत लिखने पर भी सहमति व्यक्त की।” कंगना हाल ही में निर्देशक बनी हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' जनवरी में रिलीज़ हुई थी, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 01 , 2025, 07:32 AM