चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने शुक्रवार को कहा है कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा सत्र में पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठायेगी। हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही है। इस सरकार के दौरान बोर्ड की परीक्षाओं से लेकर भर्ती तक हरेक पेपर में घोटाले हुये हैं, लेकिन अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक के बाद एक घोटाले उजागर हो रहे हैं। यहां तक कि उच्च न्यायालय (High Court) ने खनन घोटाले पर सरकार को आईना दिखाया है। बावजूद इसके सरकार कितने बड़े घोटाले पर पर्दा डालने में लगी है। भ्रष्टाचार की तरह प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि पिछले 10 साल में भाजपा ने प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया। भाजपा ने हरियाणा में न कोई बड़ा उद्योग, न ही कोई बड़ी परियोजना, न कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, न कोई मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़ा संस्थान स्थापित किया। लगातार भाजपा जनता के विश्वास पर कुठाराघात कर रही है।
श्री हुड्डा ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस ने बैलेट पेपर से वोटिंग करवाने की मांग की थी, लेकिन इसके विपरीत चुनाव आयोग ने ईवीएम से वीवीपीएटी को भी हटा दिया, जो सीधे तौर पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। आज अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, क्योंकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन में छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में भारत में भी बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 28 , 2025, 06:04 PM