दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज

Fri, Feb 28 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada District) के कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम (Awadhesh Gautam) पर किरंदुल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग (Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana Department) ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद अवधेश गौतम फरार बताए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस (Dantewada police) उनकी तलाश में जुटी हुई है।

दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दो भागों में हुई थी। तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार ने इस सड़क को दो भागों में बांटा और इसके लिए 1 करोड़ 96 लाख और 1 करोड़ 99 लाख स्वीकृत किए थे। इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों में थी तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और ठेकेदार अवधेश गौतम पर आरोप है की उन्होंने ठेकेदारों को इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया था। अधिकारियों के साथ सेटिंग कर उन्होंने 10 प्रतिशत अधिक दर पर इसका कार्य आदेश प्राप्त किया था।

इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार परआरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर उनके घर की 24 घंटे से रेकी की जा रही थी। बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को रेकी करते हुए पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है, और कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश बताया है। कांग्रेस नेता दीपक बैज ने दावा किया कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतर्कता बरती तो दंतेवाड़ा के इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद पाए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups