भिवानी। दैनिक रेल यात्री (Dainik Rail Yatri) एवं जनकल्याण संघ के सदस्यों ने 54424 भिवानी-दिल्ली और 14732 बठिंडा-दिल्ली रेलगाड़ियों का संचालन भिवानी सिटी स्टेशन के बजाय फिर से भिवानी जंक्शन से ही कराने की मांग की है। संघ के सदस्य संतोष अग्रवाल और अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को ज्ञापन दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से इन गाड़ियों का संचालन भिवानी जंक्शन के बजाय भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों (नौकरीपेशा, व्यवसायी, विद्यार्थी, मजदूर) को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि अब भिवानी-दिल्ली ट्रेन को छह मार्च तक रद्द किया गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गयी है। उन्होंने कहा कि भिवानी से दिल्ली और रोहतक जाने वाले यात्रियों को दुगना समय लग रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन (Bhiwani City Station) पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है और वहां कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, इससे भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, इसलिए जब तक भिवानी सिटी स्टेशन पूरी तरह विकसित नहीं हो जाता, दोनों गाड़ियों का संचालन फिर से भिवानी जंक्शन से किया जाये। संघ के सदस्यों ने कहा कि सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे को रेल मंत्री के समक्ष उठाएंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 26 , 2025, 08:48 PM