Dattatreya Mahashivratri: दत्तात्रेय ने सकेतड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना!

Wed, Feb 26 , 2025, 07:32 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) ने बुधवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर सकेतड़ी के प्राचीन मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दत्तात्रेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ में 67 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। महाकुंभ से ऐसा प्रतीत होता है विश्व स्तर पर अध्यात्म की भावना बढ़ रही है। यह विश्व में बहुत बड़ा अनोखा संगम है। लोगों में इससे नैतिकता बढ़ेगी। इससे बुराइयां भी कम हो जायेंगी। उन्होंने आशा जताई की आध्यात्मिक शक्ति सारे जगत में फैले और भारत विश्व की शांति के लिए विश्व गुरु के रूप में फिर उभर कर आगे आए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, उसमें सभी लोग भागीदार बने। इसी प्रकार हरियाणा भी संपन्न प्रदेश बने और हरियाणा के किसान, गरीब लोग सुख-शांति और अमन चैन से रहे। राज्यपाल ने कहा कि ओम का नाम एक शक्ति है। इस शक्ति से ही मनुष्य में सद्भावना आती है। इससे जितनी ऊर्जा अधिक होगी उतनी ही शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह शक्ति ऊर्जा हमे शिव से प्राप्त होती है। यह सभी के जीवन में आए यही आज के दिन
का मूल मंत्र है।

राज्यपाल ने कहा कि शिव मंदिर में शिव आराधना की है, जिसका मुझे बहुत ही आनंद आया। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हरियाणा के नागरिकों को शिवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने सकेतड़ी सिद्ध महादेव मंदिर (Saketri Siddh Mahadev Temple) आते हुए रास्ते में योग दृश्य देखे, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु युवा, बच्चे , बूढ़े और महिलाओं को कतारों में मंदिर आने के लिए देखकर बहुत उत्साहित हुए। इससे उन्हें आनंद की अभिभूति हुई। आज युवाओं की अधिक संख्या देखकर बहुत खुशी हुई। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का श्रद्धा से आना बहुत ही बड़ी बात है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups