tractor-trolley overturned: बेटी के ससुराल से घर वावस लौट रहे परिवार पर मौत का घात ! ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो बच्चों सहित चार की मौत

Tue, Feb 25 , 2025, 11:55 AM

Source : Uni India

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले (Bhind district of Madhya Pradesh) के मौ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने (tractor-trolley overturned) से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। परिवार बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वावस लौट रहा था। हादसे में 6 वर्ष के बेटे, 9 वर्ष की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां और उनकी ताई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर के मठियापुरा गांव के रहने वाले गंगा सिंह जाटव अपनी बेटी के घर एक कार्यक्रम में गोहद अनुविभाग के मौ थाना क्षेत्र के झांकरी के पिपाहाड़ा गांव में आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय पुल के पास ट्रॉली का नाका टूट गया। इससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में गंगा सिंह जाटव के छह वर्ष के बेटे आदित्य और नौ वर्ष की बेटी नंदनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, बच्चों की मां आशा देवी और उनकी ताई सुनीता जाटव की कल देर रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पारिवारिक सदस्य बंटी जाटव ने बताया कि अभी दो लोगों की हालत खराब है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि नाहर सिंह, नीतेश और फूल सिंह समेत 5 लोग घायल है। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups