Dhirendra Krishna Shastri welcomed Modi: नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की अगवानी!

Sun, Feb 23 , 2025, 02:44 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बुंदेलखंड अंचल में स्थित मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) (गढ़ा) पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनकी अगवानी की। मोदी ने छतरपुर जिले में स्थित गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन और प्रार्थना की। 

धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहे। मोदी के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक भी बागेश्वर धाम में मौजूद रहे। वे कुछ ही देर में बागेश्वर धाम में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।

इसके पहले मध्यप्रदेश की दो दिन की यात्रा के तहत मोदी विशेष विमान से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो पहुंचे। बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले के खजुराहो में हवाईअड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य गणमान्य नागरिकों ने मोदी की अगवानी की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups