नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1881-भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह का जन्म।
1886-अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
1913-भारत के प्रसिद्ध जादूगर पी. सी. सरकार का जन्म।
1940-रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर क़ब्ज़ा किया।
1952-कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1954-भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म।
1969-भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का निधन।
1970-गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1990-साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त करने वाले अमृतलाल नागर का निधन।
1998-जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न, विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन अमेरिका में तैयार।
2001-अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।
2003-कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
2005-अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2006-ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।
2007-पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
2008-10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की।
2009-भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।
2010-2962वें वन डे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
2014-रुस के सोची शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2020-अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने के लिए कहा।
2024-महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक मनोहर जोशी का निधन।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 23 , 2025, 10:27 AM