Seven thousand languages ​​are: सात हजार भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर हैंः टिम कर्टिस

Sat, Feb 22 , 2025, 03:20 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। यूनेस्को क्षेत्रीय कार्यालय (South Asia) के निदेशक टिम कर्टिस ने कहा है कि शोध से पता चलता है कि सात हजार से ज़्यादा भाषाएं खतरे में हैं, जिनमें देसी भाषाएं सबसे ज़्यादा खतरे में हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के कलानिधि प्रभाग ने शुक्रवार को 21-25 तक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती वर्ष है और इस वर्ष की थीम है- ‘मेक लैंग्वेजेज काउंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ (सतत विकास के लिए भाषाओं को महत्व दें)। इस दौरान, एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक ‘इंडियन कैलिग्राफी: अनवीलिंग एंशियंट विज्डम थ्रू राजीव कुमार्स आर्ट’ का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा, एक अनूठी प्रदर्शनी ‘भाषाकृति’ का भी आयोजन किया गया है, जिसे सुश्री आशना और सुश्री ऋतु माथुर ने क्यूरेट किया है।

मुख्य अतिथि श्री कर्टिस ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन भाषाओं का सम्मान करता है, जो हमारे विचारों और शब्दों को आकार देती हैं। संचार के साधनों से कहीं ज़्यादा, भाषाएं पहचान को परिभाषित करती हैं और व्यक्तियों को उनके इतिहास तथा समुदायों से जोड़ती हैं।''
दक्षिण एशिया के समृद्ध भाषाई परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ''शोध से पता चलता है कि सात हजार से ज़्यादा भाषाएं खतरे में हैं, जिनमें देसी भाषाएं सबसे ज़्यादा खतरे में हैं।''

इस मौके पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिलि पांडेय, (Lily Pandey) आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, आईजीएनसीए के कलानिधि विभाग के अध्यक्ष व डीन (प्रशासन) प्रो. रमेश चन्द्र गौड़ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। डॉ. जोशी ने कहा, “दुनिया भर में सबसे ज़्यादा भाषाओं और बोलियों वाला देश भारत में भाषाएं अब तेजी से समाप्त होने की कगार पर हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। हम सभी भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं, जैसा कि हमने देखा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जहां तक संभव हो, शिक्षा में मातृभाषा के उपयोग पर जोर दिया गया है।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups