भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड के ऊमरी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और गोली चलाने वाले आरोपियों की आज सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ सिकाहाटा और बिलाव के बीच बीहड़ में सुबह करीब पांच बजे हुई। इसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, दोनों को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊमरी टोल प्लाजा पर तीन बाइक से आए नौ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी रमेश यादव व बबलू पंडित घायल हो गए थे। एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान ने की। इस मामले में अनुज राजावत, उसका साथी भोला गुर्जर और गजेंद्र भदौरिया को पकड़ लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि रौन थाना क्षेत्र के मछंड के नजदीक बगिया पुरा निवासी अनुज राजावत के साथ करीब छह महीने पहले टोल प्लाजा पर टैक्स लेन और टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता करने के बाद इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला किया था। आरोपी अनुज राजावत ने अपने साथियों के साथ हमला किया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बाद आरोपी अनुज राजावत, उसका साथी भोला गुर्जर, गजेंद्र भदौरिया, तीनों आई-10 कार से बिलाव गांव से होकर बीहड़ के रास्ते अनुज राजावत के गांव बगियापुरा जा रहे थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 21 , 2025, 12:33 PM