मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, अफीम की दो एकड़ में खड़ी फसल नष्ट

Fri, Feb 21 , 2025, 08:06 AM

Source : Uni India

इंफाल। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) और सुरक्षाकर्मियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और दो एकड़ में फैली अफीम की खेती (opium cultivation) को नष्ट कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि टेंग्नौपाल जिले के माची थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएल जौगाम में दो मस्कट राइफल (two musket rifles), टूटी मैगजीन, स्पॉटर स्कोप, दूरबीन, बुलेट प्रूफ जैकेट और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में टेंग्नौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओजांग गांव में एके 56 राइफल, मैगजीन के साथ नाइन एमएम पिस्तौल, लेथोड बंदूक, चीनी हथगोला और अन्य सामग्री जब्त की गयी। एक अलग अभियान में थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इरोंग गांव में मैगजीन के साथ एसएलआर, 5.56 राइफल, हथगोले और युद्ध सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने यूकेएनए संगठन के सक्रिय सदस्य चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग गांव निवासी सेमिनलेन डोंगेल को गिरफ्तार किया। वह चुराचांदपुर जिले से यूकेएनए की ओर से पूरे आईएमबी से जबरन वसूली, अपहरण, हथियार तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था।

एक अन्य अभियान में, एसडीओ/एसडीएम तौसेम सहित सुरक्षा बलों और वन विभाग ने तामेंगलोंग जिले के कैमाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैमाई कुकी गांव की पहाड़ी श्रृंखला में अफीम नष्ट करने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग दो एकड़ जमीन में अफीम की फसल नष्ट कर दी गयी।

सुरक्षा बलों ने आम जनता और सरकारी कार्यालयों को धमकाने वाले कोंगबा क्षेत्री लेईकाई के केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के सक्रिय कैडर क्षेत्रीमयुम बद्राजीत सिंह आईबीजी थान क्षेत्र के अंतर्गत इंफाल पूर्वी जिले के नीलिट गेट के पास अकंपट से गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लीरोंगथेल पित्रा गांव से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के दो सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups